ब्लॉग विस्तार

ई नाम योजना से संबंधित जानकारी. आधिकारिक वेबसाइट https://enam.gov.in

  • Date: 14 Apr 2022

देश के किसानों को अपनी फसल बेचने में हर वर्ष होने वाली समस्या को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा E NAM की योजना का आरम्भ किया गया, यह राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के नाम से भी जाना जाती है| किसानों को हर वर्ष होने वाली समस्या जैसे फसल का उचित रेट न मिलना दलालों दवारा बेचने पर समय पर पैसे न मिलना आदि शिकायतें रहती हैं| इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लागू किया गया है | E NAM पोर्टल किसानों को अपनी फसल ऑनलाइन बेचने की सुविधा प्रदान करता है|

राष्ट्रीय कृषि बाजार अथवा E NAM एक पैन इंडिया इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है, जो कृषि से जुड़ी उपज के लिए एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार का निर्माण करने में मौजूदा APMC मंडी का एक प्रसार है | इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल को कहीं से भी ऑनलाइन बेच सकते है, तथा बेचीं गई फसल का भुगतान डायरेक्ट अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते है |
ई नाम पोर्टल पोर्टल क्या है 
भारत के राष्ट्रीय कृषि व्यापार संघ और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत ही इस ई नाम पोर्टल को लागू किया गया है | ई नाम अथवा नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है इसमें कृषि उत्पादों के लिए संघटित राष्ट्रीय बाजार को तैयार कर एपीएमसी मंडियों को ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ता है|
इस पोर्टल में देश के वह किसान जो अपनी फसल को ऑनलाइन बेचना चाहते है वह घर बैठे इंटरनेट का इस्तेमाल कर ई नाम पोर्टल पर जाकर बेच सकते है | साथ ही किसान अब खुद ई नाम पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है|
ई नाम पोर्टल के उद्देश्य 
राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का प्रमुख उद्देश्य विनियमित बाजार में पारदर्शी विक्रय सुविधा और मूल्य खोज के लिए बाजार मंच तैयार करना हैं। यह योजना मुख्य रूप से किसानों को अपनी फसल बेचने में होने वाली समस्याओं के निपटारे के लिए है | वह किसान जो फसल का उत्पादन तो कर लेते है किन्तु उसे कहां बेचे यह उनके लिए एक समस्या होती है | अभी तक किसान अपनी फसल को अगुआइयो द्वारा खरीदते बेचते थे| किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार का आरम्भ किया गया |
इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर विक्रेता के रूप में अपनी फसल को उचित दाम पर बेच सकते है तथा बेचीं गयी फसल की कीमत को सीधा अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते है|
राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के लाभ 
इस योजना के शुरू होने से किसानों और कृषि व्यापारियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे। जिनका विवरण नीचे किया गया है।
राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत राज्य भर में सभी व्यापारी का एक ही लाइसेंस बनाया जायेगा। जो राज्य के सभी बाजारों में मान्य होगा। 
कृषि उपज की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और खरीददारों द्वारा सूचित बोली सक्षम करने के लिए प्रत्येक बाजार में परख करने की क्रिया के लिए मूलभूत सुविधाओं का प्रावधान रखा गया है।
ई नाम पोर्टल सभी एपीएमसी से संबंधित सूचना और सेवाओं के लिए एक ही स्थान पर सेवा प्रदान करता है। इसमें अन्य सेवाओं के बीच उपज के आगमन और कीमतों, व्यापार प्रस्तावों को खरीदने और बेचने, व्यापार प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया के लिए प्रावधान शामिल है।
इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से देश के किसान ऑनलाइन आवेदन करके अपनी फसल को ऑनलाइन बेच सकते है और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।
•       राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना  ऑनलाइन मार्केट प्लेटफॉर्म, पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर कीमत की खोज प्रदान करते हुए कृषि वस्तुओं में अखिल भारतीय व्यापार की सुविधा प्रदान करेगा।
ई नाम देश भर में प्रमुख कृषि सामग्रियों की कीमत एक जैसी करने की सुविधा भी देगा और वैज्ञानिक भंडारण तथा कृषि उपजों की गतिविधियों को आगे बढाने में मदद करेगा।
राज्य के स्थानीय व्यापारी के लिए मंडी में ई नाम माध्यमिक व्यापार को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचने का अवसर प्रदान करता है।
ई नाम पोर्टल में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ 
आधार कार्ड 
पहचान पत्र 
बैंक पासबुक 
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
ई नाम पोर्टल पर आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट https://enam.gov.in 

Have A Question?
08279897070
ASK OUR EXPERT